सबसे सस्ता टैबलेट लांच करने वाली कंपनी डाटाविंड ने अब 1499 रुपये में एक स्मार्टफोन लांच किया है। ‘पॉकेटसर्फर जीजेड’ नाम का स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को एक साल के लिए इंटरनेट ब्राउजिंग फ्री देने का ऑफर है। यह फोन लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा इस टचस्क्रीन फोन में रियर कैमरा भी है। डाटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने इस स्मार्टफोन के बारे में कहा, श्हम कीमत को इतना रखना चाहते हैं ताकि तकनीक ज्यादा से ज्यादा लेागों तक पहुंचे। इसी कारण केवल 1,499 रुपये में पॉकेटसर्फर जीजेड ग्राहकों को दिया जा रहा है। यह विकासशील देशों में कनेक्टिविटी को काफी आगे ले जाएगा।श् तुली ने कहा कि इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, लिहाजा हमारे इस उत्पाद की बदौलत देश का हर नागरिक एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा। डाटाविंड की तरफ से पॉकेटसर्फर जीजेड के आलावा भी इस सीरीज के कई अन्य स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। इसमें श्पॉकेटसर्फर 2जी4एक्सश्, श्पॉकेटसर्फर 3जी4एक्सश्, श्पॉकेटसर्फर 3जी5श् और श्पॉकेटसर्फर 3जी4जेडश् शामिल हैं। कंपनी इन सभी स्मार्टफोन्स के साथ ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है। डाटाविंड पाकेटसर्फर सीरीज के इन स्मार्टफोन्स की कीमत 2499 रुपए से लेकर 5999 रुपए के बीच है और इन स्मार्टफोन्स को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
