2017 तक बाजार में होंगी उड़ने वाली कारें!
(India) अब तक आपने उड़ने वाली कार को लेकर सिर्फ किस्से सुने होंगे, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब ऐसी कार का सपना सच होता दिखाई देगा। 2017 तक उड़ने वाली कारें बाजार में होंगी। कार निर्माताओं का कहना है कि यह अपने आप में व्यक्तिगत परिवहन में आमूलचूल परिवर्तन का कारक बनेगा। ये विशेष कारें सड़क पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम होंगी, जबकि हवा में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकेंगी। इस कार को 150 फुट के मैदान में उतारना संभव होगा और साथ ही इसे लगातार 690 किमी तक उड़ाया जा सकेगा। इसे यूरोप के रोड ट्रैफिक में कहीं भी प्रयोग किया जा सकेगा। इसकी सबसे खास बात है कि इसे टेक ऑफ करने के लिए सिर्फ 750 फुट खाली सड़क की जरूरत होगी। स्लोवाकियाई कंपनी एयरोमोबिल के सीईओ जुराज वाकुलिक ने बताया, श्हम उम्मीद करते हैं कि 2017 तक इसे बाजार में उतारा जा सकेगा। हमें इसके लिए किसी एयरपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। हमें लगता है कि लोगों को यह परिवहन का अच्छा विकल्प लगेगा।श् कार में आपात स्थिति के लिए ऑटो पायलट और पैराशूट की व्यवस्था भी दी गई है। वाकुलिक ने कहा कि अभी नीतिगत स्तरों पर कुछ परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इन कारों की कीमत को लेकर निर्माता कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।