(India)
UPI एक ऐसी इंडियन टेक्नोलॉजी जिसने पश्चिमी देशों को चौंकाया है। UPI पेमेंट को भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। भारत में हर दिन 22 करोड़ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होते हैं। ऑनलाइन पेमेंट UPI के चलते बहुत आसान हो गया है। अब कुछ खरीदने के लिए कैश की नहीं, मोबाइल और इंटरनेट की जरूरत होती है। UPI 2.O में तो इंटनरेट के बिना भी पेमेंट हो रहा है। मतलब समय के साथ करेंसी और ट्रांजैक्शन का तरीका भी बदला है और इंडियन UPI ने अपनी कई खूबियों के चलते इंटरनेशनल मार्केट में भी कमाल किया है। अभी एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजने के लिए पेपल, ओएफएक्स, वेस्टर्न यूनियन, स्विफ्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म का यूज करते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।