99 रुपए में मिलेगा नमोटेल का स्मार्टफोन
(India)

सस्ते फोन की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को कुछ महीने पहले फ्रीडम 251 नाम के स्मार्टफोन से काफी निराशा हाथ आई थी, लेकिन अब भारतीय कंपनी नमोटेल ने दावा किया है की 99 रुपए में बेहतरीन स्मार्टफोन ग्राहकों तक पहुचाएगी। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस फोन में 4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 1 जीबी की रैम के साथ 1.3ळभ््र क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्राइड के 5.1 लॉलीपॉप वर्जन पर काम करता है। यह फोन 17 से 25 मई तक बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। इस फोन को खरीदने के इच्छुक कंपनी की वेबसाइट दंउवजमस.बवउ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए पहले आपको इमउलइंदामत.बवउ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहां से मिले यूजर आईडी और पासवर्ड को दंउवजमस.बवउ पर यूज करके ही फोन खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसके लिए एक बार 199 रुपए की पेमेंट करनी होगी और लाइफटाइम मेंबरशिप मिल जाएगी। नमोटेल अच्छे दिन के लिए 17 मई से 25 मई तक बुकिंग होगी। कंपनी की वेबसाइट नमोटेल डॉट कॉम पर बताया गया है कि फोन की कीमतें 2999 रुपए से घटाकर 99 रुपये की गई है। यह फोन कैश ऑन डिलिवरी पर मिलेगा। साथ ही सामान्य डिलिवरी चार्ज भी लिया जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।