सशस्त्र सीमा बल में ग्रुप A के 13 पदों पर निकली भर्ती
(India) सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गैजेटेड और नॉन मिनिस्ट्रियल (Combatised) में सहायक कमांडेंट (संचार) के 13 पदों के लिए भर्ती निकली है. इसमें जो भी उम्मीदवार जाना चाहते है उनको ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जमा करना होगा. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या में एमएससी होना चाहिए. जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. बता दे की इसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटेन परीक्षा के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे और इसमें पास हुए उम्मीदवारों का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।