बीपीएससी: सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी भर्ती के अभ्यर्थियों को दी राहत
(BIHAR, BIHAR) बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के 286 पदों पर भर्ती से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है। बीपीएससी ने उन अभ्यर्थियों को आवेदन पूरी तरह सब्मिट करने का एक और मौका दिया है जो तकनीकी समस्या के कारण 10 फरवरी 2022 तक फीस का भुगतान (ऑनलाइन पेमेंट गेटवे प्रक्रिया) नहीं कर पाए थे। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पंजीकरण तो करा लिया लेकिन फीस सब्मिट नहीं कर पाए, वह अब 25 फरवरी 2022 तक फीस जमा करा सकते हैं।
फीस पेमेंट के बाद अब ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन 4 मार्च तक किए जा सकते हैं। आवेदन की कॉपी आयोग कार्यालय पहुंचने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2022 कर दी गई है। पहले यह 24 फरवरी 2022 थी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।