(India)
देहरादून के वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में बम्पर जॉब ऑफर निकली है. यहाँ प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट एसोसिएट, ऑफिस असिस्टेंट, रिसर्च इंटर्न, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट जैसे 65 पदों पर भर्ती निकली है. 30 से 50 साल तक के इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट wii.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. दी गई जानकरी के अनुसार यह बताया गया है कि वाइल्डलाइफ साइंस, सोशल साइंस, लाइफ साइंस, बायोलॉजी, बॉटनी, एग्रीकल्चर जैसे सब्जेक्ट्स में 60% स्कोर के साथ मास्टर्स डिग्री पास कर चुके उम्मीदवार और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स उम्मीदवार प्रोजेक्ट एसोसिएट की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा CSIR-UGC NET/ GATE पास कर चुके स्टूडेंट्स रिसर्च फेलो की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म सेल्फ अटेस्टेड सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ 500 रुपए की DD यानी डिमांड ड्राफ्ट के साथ पोस्ट के जरिए इस एड्रेस (टू द नोडल ऑफिसर, रिसर्च रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सेल, वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, चन्द्रबनी, देहरादून - 248 001) पर भेजनी होगी. बता दे कि SC/ST/OBC/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह एप्लीकेशन फीस 100 रूपए निर्धारित की गई है. दी गई नोटीफिकेशन के अनुसार एक उम्मीदवार एक समय पर दो पोस्ट के लिए आवेदन भेज सकता है. बता दे की इसमें कैंडिडेट का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को हर महीने 18,000 से 56,000 रुपए की सैलरी और इसके अलावा HRA भी दिया जाएगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।