राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में निकली बंपर भर्ती
(India) आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने 80 पदों के लिए भर्ती 2023 की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन के पदों पर निकाली गई है। आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भर्ती 2023 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आईसीएमआर एनआईवी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
* सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
* इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
* फिर आपको आईसीएमआर एनआईवी रिक्रूटमेंट 2023 पर क्लिक करना होगा।
* इसके बाद आपको आईसीएमआर एनआईवी भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना होगा।
* फिर उम्मीदवार को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
* इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरनी होगी।
* फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
* इसके बाद उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
* आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
* अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।