CA Exam 2020 रद्द हुए एग्जाम, देखें पूरी डीटेल
(India) इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2020 एग्जाम की परीक्षा रद्द करने और उसे नवंबर 2020 के साथ विलय करने का फैसला किया है। यह जानकारी आईसीएआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी आधिकारिक घोषणा में दी गई है। आईसीएआई की ओर से शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया गया जिसमें अतिरिक्त सचिव एस.के.गर्ग ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण को देखते हुए संस्थान ने मई 2020 एग्जाम को रद्द करने और नवंबर 2020 एग्जाम्स के साथ मई 2020 के अटेम्प्ट को मर्ज करने का फैसला लिया है। छात्रों को नवंबर में आवेदन करते समय फिर से फीस नहीं देनी होगी। मई 2020 के लिए जो छात्र आवेदन कर चुके हैं, उनको नवंबर में आवेदन करते समय ग्रुप और एग्जाम सेंटर बदलने की छूट मिलेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।