(India)
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये खबर है। इंडियन रेलवे ने साउथ वेस्टर्न रेलवे में 2400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 24 साल और 10वीं पास होना अनिवार्य है। रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर 28 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। रेलवे द्वारा निकली गई भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं के नंबर की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।