फेसबुक को लेकर पूरा विवाद क्या है, ये विवाद कहां से शुरू हुआ है
(India) देश में फेसबुक और वॉट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लेकर नया विवाद छिड़ा हुआ है. अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल के ख़ुलासे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. कांग्रेस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के 'हेट स्‍पीच' वाले ख़ुलासे के बाद दावा किया है कि भारत में फेसबुक-वॉट्सएप पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कब्ज़ा है. वहीं, बीजेपी ने अखबार और कांग्रेस के सभी दावों को खारिज कर दिया है और कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. जानिए फेसबुक को लेकर पूरा विवाद क्या है, ये विवाद कहां से शुरू हुआ है?

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।