बीएलडब्ल्यू रेलवे भर्ती 2023 बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा आईटीआई और गैर-आईटीआई पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 10वीं या आईटीआई पास कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन फॉर्म 25 नवंबर 2023 तक भरा जा सकता है | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BLW की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यताआईटीआई और गैर-आईटीआई पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं आवश्यक हैं। जिसमें आईटीआई पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हाई स्कूल की डिग्री के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जारी नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
आवेदन शुल्करेलवे अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यू श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट प्रदान की गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
