चीन को एक और झटका, Google ने हटाए 2500 यूट्यूब चैनल
(India) Google ने चीन से जुड़े करीब 2,500 से ज्यादा यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिए हैं। टेक दिग्गज का कहना है कि इन चैनल्स को भ्रामक जानकारी फैलाने के चलते विडिय शेयरिंग प्लैटफॉर्म से हटाया गया है। एल्फाबेट के मालिकाना हक वाली कंपनी गूगल ने बताया कि इन यूट्यूब चैनल को अप्रैल और जून के बीच यूट्यूब से हटाया गया। ऐसा चीन से जुड़े इन्फ्लुएंस ऑपरेशंस के लिए चल रही हमारी जांच के तहत किया गया।
यूट्यूब ने बताया कि इन चैनल्स पर आमतौर पर स्पैमी, नॉन-पॉलिटिकल कॉन्टेंट पोस्ट किया जा रहा था। लेकिन इनमें पॉलिटिक्स से जुड़ी कुछ बातें भी थीं। गूगल ने अपने भ्रामक जानकारी के लिए चलने वाले ऑपरेशन के तिमाही बुलेटन में यह जानकारी दी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।