(India)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ धनबाद ने नॉन-टीचिंग के 64 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2023 तक इसके ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है. आवेदक की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए और साथ ही उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, 10वीं के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा और बीपीएड की डिग्री होनी चाहिए. जारी किये नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किये गए है और इसके अलावा SC, ST, PWD, EX सर्विसमैन और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. इसमें पहले योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों का रिटन टेस्ट और ट्रेड टेस्ट/ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा. इन सभी टेस्ट में पास हुए कैंडिडेट का ही फाइनल सिलेक्शन होगा और उसको नौकरी मिलेगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।