ISS अंतरिक्ष यात्रियों ने 16 बार मनाया नया साल
(India) नासा ने बताया कि आईएसएस के माध्यम से पृथ्वी का चक्कर लगा रहे अभियान 42 के सदस्यों को 16 बार नववर्ष मनाने का मौका मिला । अंतरिक्ष स्टेशन 28,163 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगा रहा है। अभियान दल के सदस्य नववर्ष की संध्या विभिन्न परीक्षण में लगे थे जिनमें अंतरिक्षयान में लंबे समय तक रहने पर इंसान की आंखों में होने वाले बदलाव आदि शामिल थे। अभियान दल अगले मालवाहक यान के आगमन की तैयारी में भी जुटे थे । स्पेस एक्स-5 और ड्रैगन अंतरिक्षयान वहां पहुंचने वाले हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।