(India)
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तो यह खबर आपके लिए है, इंडिया पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 30 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इस पोस्ट के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी इंडियन पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर 23 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को उम्मीदवार एडिट कर पाएंगे। इस पद के लिए सिलेक्ट उम्मीदवार को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी देने का प्रावधान रखा गया है। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 23 अगस्त को 18 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गयी है ।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।