(India)
आज 6 सितंबर को भारतीय बाज़ार में मोटोरोला कंपनी मोटो g54 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन को कंपनी IP52 सर्टिफिकेशन के साथ पेश करेगी, IP52 सर्टिफिकेशन फ़ोन को धूल और पानी से सेफ रखेगा. मोटोरोला कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार g54 5G स्मार्टफोन में 30W टर्बोपॉवर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा 33 मिनट में फोन की बैटरी 50% और 66 मिनट में 90% चार्ज होने का भी दावा किया गया है. मोटो g54 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले में 2400 x 1080 पिक्सल की है. फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप के साथ 50MP का प्रायमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 14 5G बैंड, 4G LTE, 3G, 2G, ब्लूटूथ 5.3, NFC, Wi-Fi, GPS और चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट दिया गया है. 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 14,999 रुपए और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले फ़ोन की कीमत 18,999 रूपए तय की गई है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।