(India)
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वैकेंसी निकली है. MPSC ने सरकारी कला महाविद्यालय में अलग-अलग सब्जेक्ट के 94 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकली है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 18 से 38 साल तक के इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. इसमें जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है उनके पास संबंधित शाखा में फर्स्ट क्लास के साथ ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री या दोनों में से किसी एक डिग्री में योग्यता होनी चाहिए. साथ ही पीएचडी और दो साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है. इसमें आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 394 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे और अन्य वर्ग के उम्मीदवार को 294 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे. सिलेक्टेड उम्मीदवार को हर महीने 57,700 रुपए सैलरी दी जाएगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।