वोडाफोन आइडिया में नोकिया और एरिक्सन की हिस्सेदारी
(India) नोकिया और एरिक्सन दोनों वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में ,कर्ज में डूबी टेलीकाम ऑपरेटर कंपनी वोडाफोन-आइडिया (वीआईएल) ने नोकिया इंडिया और एरिक्सन इंडिया को आंशिक बकाया चुकाने के लिए 2,458 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करने की घोषणा की।टेलीकाम कंपनी के मुताबिक नोकिया 1520 और एरिक्सन 938 करोड़ रुपये तक की भागीदारी हासिल करेंगे । हालांकि, इसके लिए 10 जुलाई को होने वाली आम बैठक में VIL shareholders की मंजूरी मिलना जरूरी है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के फॉलो-ऑन ऑफर कीमत की तुलना में लगभग 35 फीसदी ज्यादा कीमत पर शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी जो की छह महीने की लॉक-इन समय के साथ आता है।आपको बता दे की नोकिया और एरिक्सन दोनों ही वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के साथ लंबी पार्टनरशिप में है, क्योंकि वे नेटवर्क मशीन के अहम सप्लायर का रोले निभाते है |

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।