(India)
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS) में 150 ग्रेड - A असिस्टेंट मैनेजर की भर्तियां निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ऑफिशियल साइट nabard.org 2023 पर जाकर 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर सकते है और आवेदक की उम्र 21 से 30 साल के बीच ही होनी चाहिए. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. बता दे कि इसमें आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 800 रुपए फीस देनी होगी और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क तय किये गए है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसमें डॉक्युमेंट वेरिफाई भी किए जाएंगे और फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी. पोस्टिंग के अनुसार उम्मीदवार को हर महीने 44 हजार 500 रुपए से लेकर 89 हजार 900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।