राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, GDS के पदों पर बम्पर वैकेंसी
(India) राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस नौकरी में राजस्थान के युवाओं के लिए 2031 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. बता दे कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. आवेदन की अंतिम तारीख 23 अगस्त है. बता दे कि इसमें किसी तरह की कोई परीक्षा नहीं लली होगी. दसवीं के अंकों की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा और फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी. सेलेक्ट हुए कैंडिडेट को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।