कॉलेज शिक्षा विभाग में टोटल 533 पदों पर भर्ती, RPSC ने दी जानकारी
(India) राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग में टोटल 533 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 247, लाइब्रेरियन के 247 और असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) के 39 पदों पर भर्तियाँ निकली है. इसमें आवेदन की तिथि 6 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 की रात 12 बजे तक तय किये गए है और इसके लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि RPSC की ओर से अभी एग्जाम डेट जारी नहीं किये गए है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते है. आप आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से परीक्षा के संबंध में जारी सूचनाओं को देख सकते है और इसके अलावा अगर आप व्यक्तिगत रूप से कोई जानकारी लेना चाहते है तो राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर फोन कर सकते है. फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क कर आप जानकारी ले सकते है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।