सरकारी नौकरी पाने का मौका, डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में नॉन टीचिंग पदों पर बम्पर जॉब वैकेंसी
(India) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने नॉन-टीचिंग स्टॉफ के 77 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के अंतर्गत डिप्टी रजिस्ट्रार, एकेडिमक कोऑर्डिनेटर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर प्रोग्रामर और सीनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट web.sol.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. इसके लिए आयु सीमा 27 से लेकर 45 साल तक तय की गई है. दी गयी नोटिफिकेशन के अनुसार अनारक्षित उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए, ओबीसी (NCL)/EWS और महिला के लिए 800 रुपए और SC/ST,PWD के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किये गए है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट/डिग्री/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग/बी.ई./बी.टेक/मास्टर्स डिग्री/पीजी डिग्री होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार वर्क एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है. आवेदन के बाद रिटन एग्जाम होगा और उसके बाद इंटरव्यू. सिलेक्टेड कैंडिडेट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उनको जॉइनिंग मिलेगी.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।