(India)
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में जूनियर टीचर्स के लिए 20 हजा़र से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है. 18 से 38 साल तक के इच्छुक उम्मीदवार ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. रिजर्व श्रेणी के उम्मीदावार को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी. जो उम्मीदावार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदांे के लिए अप्लाई करना चाहते है, वो 50 प्रतिशत नंबर के साथ 12 वीं पास होना चाहिए और ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा-1 भी पास होना चाहिए. इसके अलावा जो उम्मीदावार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदांे के लिए अप्लाई करना चाहते है, उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदावारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगे और फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग मिलेगी. सिलेक्टड उम्मीदावारों को हर महीने 25 हजा़र से लेकर 35 हजा़र रूपए तक सैलरी मिलेगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।