आईबीपीएस में 4135 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए 10 नवंबर 2021 है आवेदन की आखिरी तारीख
(India) बैंकिंग ऑफ पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने राष्ट्रीय बैंकों में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती के जरिए कुल 4135 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये वैकेंसी बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रॉबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के तहत होंगी।

योग्यता

इस वैकेंसी के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट, ibps.in पर ऑनलाइन अप्लिकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख

आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2021 तक जारी रहेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।