बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 100 क्रेडिट अधिकारियों की निकली भर्ती
(India) बैंक ऑफ महाराष्ट्र में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विवरण जानें और अंतिम तिथि से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें।
ऐसे करें आवेदन :
•ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
•Careers टैब पर क्लिक करें।
•Recruitment Process – Current Openings टैब पर क्लिक करें।
•यहां Recruitment Of Credit Officers Scale II & III Project 2023 – 24 पर क्लिक करें।
•अब रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
•फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
उम्मीदवारों को भर्ती एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1:4 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और अंतिम चयन के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक क्रमशः यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 50% और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45% होंगे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।