(India)
Samsung के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) सीरीज की बुकिंग 23 फरवरी से शुरू हो चुकी है. काफी महंगा होने के बाद भी कंपनी के इस फोन को बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके तीनों फोन में धांसू फीचर का होना. कंपनी ने गैलेक्सी एस22 के तहत एक साथ तीन फोन (गैलेक्सी एस22, गैलेक्सी एस22 प्लस और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा) उतारे हैं. इसके हिट होने की दूसरी वजह प्री-बुकिंग पर मिलने वाले ऑफर्स हैं. सैमसंग ने गैलेक्सी एस22 की प्री-बुकिंग पर कई ऑफर निकाल रखे हैं. इसके तहत 15-16 हजार रुपये तक का कैशबैक और दूसरे गैजेट पर भारी छूट शामिल है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।