(India)
राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर्स के कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली है. 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के लिये आवेदन शुल्क 600 रुपए और नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे और फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी. सिलेक्टेड कैंडिडेट को हर महीने 43 हजार 300 रुपए से लेकर 1 लाख 41 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी, इसके अलवा उन्हें राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली दूसरी मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएगी.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।