(India)
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बहुत जल्द एक नया अपडेट आने वाला है. इस अपडेट के तहत प्लेटफार्म X यानि ट्विटर पर यूजर्स बिना नंबर शेयर किए वीडियो कॉल कर सकेंगे. इस नए अपडेट की जानकारी ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो ने दी है. दरअसल x में नया फीचर जोड़ने की बात तब सामने आई जब X की डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने एक पोस्ट में लिखा था कि 'अभी-अभी एक्स पर किसी को कॉल किया. डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे के इस पोस्ट के बाद से ही कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि बहुत जल्द X प्लेटफार्म में वीडियो कॉल सुविधा फीचर जोड़े जाएँगे. हालांकि अधिकारिक रूप से अब इसको कंपनी की CEO लिंडा याकारिनो ने भी कंफर्म कर दिया है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।