(India)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 9 दिसंबर 2024 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2,845 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रयागराज के शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। मेरिट लिस्ट में कुल 1009 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, साक्षात्कार जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।
अंतिम सूची में 1009 अभ्यर्थियों का चयन
आपको बता दें कि अंतिम मेरिट सूची में 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें से सामान्य वर्ग से 335, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 109, ओबीसी से 318, एससी से 160 और एसटी वर्ग से 87 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।