(India)
संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सूत्रों के मुताबिक UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। बताया जा कि अभी UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 तक था, लेकिन UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। सोनी 2017 में यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल हुए थे। मनोज सोनी पिछले साल मई में यूपीएससी के चेयरमैन बने थे। यूपीएससी चेयरमैन का इस्तीफा ऐसे समय में आया है | यूपीएससी एक संवैधानिक संस्था है, जो केंद्र सरकार की ओर से कई परीक्षाएं आयोजित करती है। यह हर साल सिविल सेवा परीक्षा भी आयोजित करती है। मनोज सोनी साल 2017 में यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल हुए थे। 16 मई 2023 को उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ली। आजकल यूपीएससी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की वजह से चर्चा में है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।