आज भारत में लॉन्च होगा वीवो V29e 5G स्मार्टफोन, यहाँ देखिये पूरी डिटेल्स
(India) आज 28 अगस्त सोमवार को भारत में नया 5G स्मार्टफोन वीवो V29e लॉन्च होने जा रहा है. चाइनीज टेक कंपनी वीवो इस फ़ोन को लॉन्च करेगी. जानकारी के मुताबिक इस वीवो V29e में 58.7 डिग्री कर्ब स्क्रीन है और सेगमेंट स्लिमेस्ट 3D कर्व डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा. 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6 nm पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 64MP प्रायमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसके अलावा इस नए फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, GPS, NFC, ब्लूटूथ, FM रेडियो, 3.5 mm ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ़ोन की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक हो सकती है.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।