वॉट्सऐप का नया फीचर अपडेट, अब दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे वॉट्सऐप के मैसेज
(India) वॉट्सऐप अब एक ऐसे अपडेट पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप किसी मैसेज को दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे। वॉट्सऐप 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर की टाइमलाइन को दो दिन 12 घंटे तक बढ़ाने पर काम कर रहा है। अभी डिलीट फॉर एवरीवन एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकेंड के लिए है। इसकी मदद से लोग लंबे समय बाद भी गलती से भेजे गए किसी मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे।

वॉट्सऐप फीचर को ट्रैक वाली साइट बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की नई टाइम लिमिट की टेस्टिंग वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.410 पर हो रही है। नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप के मैसेज के डिलीट फॉर एवरीवन के लिए ढाई दिन का समय मिलेगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।