WhatsApp चैट बैकग्राउंड बदलने की tips
(India) WhatsApp जल्द ही iOS और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Dark Mode फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है। जैसा की नाम से ही पता चलता है इस फीचर के तहत व्हाइट बैकग्राउंड को ब्लैक में कनवर्ट कर दिया जाएगा। इससे यूज की आंखों पर कम स्ट्रैस पड़ेगा। इस नए मोड से स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाएगी। वैसे तो यह फीचर नए लुक और फील के साथ पेश किया जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी फोन गैलरी के जरिए WhatsApp चैट बैकग्राउंड को बदल सकते हैं। संभव है कि कई यूजर्स को इसके बारे में पता होगा। लेकिन अगर आपको इस फीचर के बारे में खबर नहीं है तो यहां हम इसका तरीका बता रहे हैं।

जानें निम्नलिखित जानकारीया:
सबसे पहले फोन में WhatsApp ऐप ओपन करें।
इसके बाद सेटिंग्स में जाकर चैट में जाएं।
अब स्क्रॉल डाउन कर वॉलपेपर पर क्लिक करें।
यहां से आप कोई भी वॉलपेपर चुन सकते हैं। यहां आपको no wallpaper, Solid color, Wallpaper Library आदि जैसे विकल्प मिलेंगे।
प्रीलोडेड वॉलपेपर्स के लिए आपको Solid color पर टैप करना होगा।
अपनी पसंद का वॉलपेपर लगाने के लिए आप Gallery को सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां से आप अपनी फोटो भी चैट वॉलपेप पर लगा सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।