(India)
Apple जल्द ही iPhone 12 लॉन्च करने वाला है. वहीं iOS 14 को भी भारत में iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. फिलहाल सॉफ्टवेयर पब्लिक बीटा में है और इसका उपयोग किया जा सकता है, हालांकि रेगूलर यूजर्स को कुछ और समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी भारतीय आईफोन यूजर्स के लिए कई iOS 14 में कई बढ़िया और यूनिक फीचर्स लेकर आ रही है. एप्पल इसमें एक ऐसा फीचर ला रही है जिसमें एप्पल म्यूजिक में आर्टिस्ट की बजाए एक्टर के नाम से गाने को सर्च किया जा सकेगा. इसके अलावा इसमें एसएमएस फिल्टरिंग फीचर भी जोड़ा जाएगा.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।