राजस्थान में नए केस में गिरावट के बीच आज मंगलवार से फिर स्कूल खुल गए है। अब 10वीं से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जा सकेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगी। इसके अलावा इसी आयुवर्ग के 65 फीसदी से अधिक बच्चों को पहली डोज लग चुकी है, इसलिए भी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा छठी से 9वीं तक के बच्चे 10 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
