रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक स्कूल सोसाइटी (Sainik School Society) 100 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रदान करने के लिए एक स्वचालित प्रणाली विकसित करने की प्रक्रिया में है। मंत्रालय ने कहा कि ई-काउंसलिंग के लिए एक स्वचालित प्रणाली प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।
मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि सौ नए सैनिक विद्यालयों की स्थापना के सरकारी लक्ष्य की दिशा में बढ़ते हुए सैनिक स्कूल सोसाइटी (एसएसएस) ई-काउंसलिंग के लिए स्वचालित प्रणाली विकसित करने की प्रक्रिया में है। मंत्रालय ने कहा कि ई-काउंसलिंग प्रणाली कम खर्चीली और सभी हितधारकों - स्कूलों और विद्यार्थियों- के लिए इस्तेमाल करने में आसान होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
