गृह मंत्रालय ने 54 चाइनीज ऐप्स को देश में बैन किया
(India) भारत सरकार ने जिन 54 चीनी ऐप्स पर कैंची चलाई है उसमें गरेना फ्री फायर पॉपुलर गेम भी शामिल है। 2020 में जब देश के अंदर PUBG को बैन किया गया था तब इसके डाउनलोड में 72% का इजाफा देखने को मिला था। फ्री फायर को 111 डॉट्स स्टूडियो ने डेवलप किया है। यह वियतनाम का एक छोटा सा गेमिंग स्टूडियो है। एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म्स के लिए गेम का पब्लिशर गरेना है। यह कंपनी सिंगापुर स्थित गेम पब्लिशर और डेवलपर है। फ्री फायर का मालिकाना हक गरेना के पास है। गरेना ने इस गेम को और इसके डेवलपर को 2017 में ही खरीद लिया था। आमतौर पर मोबाइल गेम या ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाते हैं। इन विज्ञापन पर क्लिक करने से उनका रेवेन्यू जनरेट होता है। गेम के अपग्रेड करने या हथियार खरीदने के चक्कर में उन्होंने लाखों रुपए गवां दिए, पेरेंट्स पर भारी पड़ा है

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।