यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं...संभल जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जा रही हैं...हाई स्कूल में 24 हजार 738 और इंटरमीडिएट में 20 हजार 421 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे...परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 70 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 70 केंद्र व्यवस्थापक और 64 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं...डीआईओएस मनोज कुमार आर्य के मुताबिक बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी....नकल रोकने औऱ निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
