तवांग पर तनाव के बीच वायुसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
(India) भारत को अपना अंतिम यानी 36वां राफेल लड़ाकू विमान उस वक्त मिला है, जब सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ तनातनी चल रही है. चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है. भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक और राफेल विमान शामिल हो गया है. फ्रांस से हुए 36 राफेल विमानों के सौदे के तहत अंतिम यानी 36वां राफेल भारत पहुंच चुका है.

फ्रांस से 36वां राफेल लड़ाकू विमान आज यानी गुरुवार (15 दिसंबर) को भारत पहुंचा. भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के हासिमारा एयर बेस पर इस राफेल को तैनात किया गया है. इसी के साथ फ्रांस के साथ डील भी कंपलीट हो चुकी है. पहला राफेल विमान पिछले साल जुलाई महीने में भारत आया था.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।