वैज्ञानिकों ने हाल में ही शरीर के एक ऐसे हिस्से की खोज की है। इस हिस्से का जिक्र आज से पहले कभी नहीं किया गया था। यह हिस्सा जबड़े की मास्सेटर मांसपेशियों की एक गहरी परत के अंदर मिला है। मास्सेटर मांसपेशी ही जबड़े के निचले हिस्से को ऊपर उठाती है और खाने को चबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कुछ ऐतिहासिक किताबों में तीसरी परत के संभावित अस्तित्व का भी जिक्र है, लेकिन वह हाल में ही खोजे गए इस नए हिस्से की स्थिति के अनुसार सही नहीं है। इस खोज से संबंधित रिपोर्ट साइंस जर्नल एनल्स ऑफ एनटॉमी के ऑनलाइन एडिशन में दो दिसंबर को पब्लिश की गई थी इसमें रिसर्च पेपर लिखने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि उनकी टीम ने ऐतिहासिक ग्रंथों में लिखी जबड़े की मांसपेशियों में छिपे अंग को खोजने के लिए अपनी स्टडी शुरू की थी। ऐसा करने के लिए उन्होंने 12 इंसानों के शवों से सिर को काटकर उन्हें फॉर्मलाडेहाइड में संरक्षित किया। जब वैज्ञानिकों ने इन सिरों का अध्ययन किया तो उन्हें चौंकाने वाले परिणाम मिले। वैज्ञानिकों ने प्राचीन ग्रंथों में लिखे जगह से दूर शरीर का दूसरा हिस्सा दिखाई दिया
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
