बदायूं में आईफोन ने ली किशोर की जान, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा
(India) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र में स्थित गांव हत्सा में चार्जिंग के दौरान एप्पल आईफोन में आए करंट से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक इकलौता पुत्र था। सत्यम ने जैसे ही कॉल उठाई, मोबाइल में करंट आ गया। तेज झटके के बाद सत्यम जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। बेहोश सत्यम को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सत्यम के घरवालों ने दावा किया है कि जैसे ही कॉल रिसीव की गई, बच्चे को इलेक्ट्रिक शॉक लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा। माता-पिता अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिसौली के SHO संजीव शुक्ला ने बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली के झटके से मौत हुई है। अगर परिवार शिकायत करता है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।