Jio की 5G सर्विस: 1000 शहरों में पूरी हुई कवरेज की टेस्टिंग
(India) जियो ने करीब 1,000 शहरों में 5G सर्विस शुरू करने के लिए 5G टेलीकॉम डिवाइस की टेस्टिंग की है। इस दौरान हीट मैप, 3D मैप और रे-ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर टारगेट कस्टमर कंजंप्शन और रेवेन्यू के एक्सपेक्टेशन को आधार बनाया गया। रिलायंस कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि जियो ने फाइनेंशियल इयर 2021-22 में 5G सर्विस के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
कंपनी ने कहा कि जियो ने 5G टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विस की ग्राउंड लेवल पर टेस्टिंग भी की गई है। इस दौरान अग्मेंटेड रियल्टी (AR), वर्चुअल रियल्टी (VR), क्लाउड गेमिंग, टीवी स्ट्रीमिंग, हॉस्पिटल और इंडस्ट्री यूजेस को देखा गया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।