सहकारी समितियां भी GeM पोर्टल से जुड़ सकेंगी, छोटे व्यापारी भी कर सकेंगे बड़ा व्यापार- अनुराग ठाकुर
(India) कैबिनेट की बैठक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि 17 मई 2017 को सरकार ई पोर्टल जेम (Gem) लॉन्च किया गया था. अब सरकार जेम पोर्टल (GeM) से ही सामान खरीदती है. अलग-अलग विभाग और सरकारी उपक्रम ने भी जेम पोर्टल से ही खरीदारी की शुरुआत की है.

कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) के संबंध में बड़ा अपडेट देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि Gem पोर्टल पर खरीदारी लगातार बढ़ रही है. इससे टेंडर प्रक्रिया का खर्च और समय बच रहा है. छोटे से छोटा व्यापारी जेम पोर्टल से जुड़ रहा है और वो इसके जरिए बड़ा व्यापार कर सकते हैं. अब सहकारी समितियां भी जेम पोर्टल से सामान ख़रीद पाएंगी. 8.54 लाख पंजीकृत सहकारी समितियां हैं.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।