(India)
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्र NEET 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2021 का परिणाम जारी करने की इजाजत दे दी। दो छात्रों के लिए फिर से परीक्षा के आयोजन के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एनटीए ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। एनटीए ने सोमवार को कोर्ट से अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था।बॉम्बे हाईकोर्ट 20 अक्टूबर को दिए गए उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें उसने एनटीए को नीट के दो छात्रों का री-एग्जाम कराने के बाद ही रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए थे।एनटीए रिजल्ट घोषित कर सकता है। दिवाली की छुट्टियों के बाद कोर्ट फिर से खुलने पर हम देखेंगे कि दोनों छात्रों का क्या किया जा सकता है। इस बीच हम नोटिस जारी कर रहे हैं। लेकिन हम 16 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं रोक सकते।'मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर 2021 को होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।