(India)
वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप मॉडल वनप्लस 10 प्रो को ग्लोबल लॉन्च करेगी. स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। ये 80 वॉट की चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। ये एंड्रॉयड 12 बेस्ड ColorOS 12.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक DDR5 रैम दी है। वनप्लस 10 प्रो में 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट दिए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। ये 80 वाट सुपर फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही 50 वाट फ्लैश वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।