शाओमी 2 सितंबर को लॉन्च करेगी Redmi 9A स्मार्टफोन, Realme C11 को मिलेगी चुनौती
(India) शाओमी अपने रेडमी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 सितंबर को इंडिया में Redmi 9A स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. रेडमी 9A कंपनी की Redmi 9 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने Redmi 9 Prime और Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. रेडमी 9A स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किए गए रेडमी 8A स्मार्टफोन के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है कोरोना वायरस की वजह से हालांकि कंपनी Redmi 9A स्मार्टफोन को ऑनलाइन ही लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 सितंबर से ही यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।