edited by-kritika
रीट पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा को निलंबित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्तगी के लिए कल मुख्यमंत्री ने कहा था। रीट प्रकरण में अरविंद सेंगवा को प्रथम दृष्टया आरोपित माना जा रहा है। कार्मिक विभाग ने यह आदेश जारी किए है।रीट पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली ने कहा कि मुझे कोई आदेश और सूचना नहीं मिली है। मैं पूरा सहयोग करूंगा। एसओजी जब भी यहां आती है, उन्हें सब डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराए जाते है। इसमें हमारी कोई संलिप्तता नहीं है। मैंने वहा सिर्फ पाराशर को लगाया था, पकडे गए लोगों को मैं नहीं लगाया है। हालांकि जारौली जयपुर आ चुके है और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
