चैट पर बिना कुछ लिखे इमोजी की मदद से एक्सप्रेशन शेयर कर पाएंगे
(India) वॉट्सऐप ने अपने रिएक्शन फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी वॉट्सऐप पैरेंट कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज से दी। जुकरबर्ग ने बताया कि आज यानी 5 मई 2022 से वॉट्सऐप रिएक्शन फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। वॉट्सऐप की तरफ से शुरू में 6 इमोजी को रोल आउट किया गया है। इसमें थम्स-अप, दिल, हंसने, सरप्राइज, दुखी और थैंक्स जैसे इमोजी शामिल हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।