बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट यहां (RBSE Class 10 Result 2018) पर क्लिक कर हमारी वेवबसाइट लाइव हिन्दुस्तान डॉट काम पर भी देख सकेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 15 से 26 मार्च तक चली थीं। पहली परीक्षा इंग्लिश की थी और अंतिम परीक्षा विज्ञान की। राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस बार करीब 11 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पिछले साल की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने कुछ समस्याओं के चलते 2017 से मेरिट जारी करना बंद कर दिया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
